Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

सुलतानपुर में एक दरोगादीवान समेत कई पुलिसकर्मी के खिलाफ अवैध वसूली,मारपीट का केस दर्ज

सुलतानपुर में एक दरोगादीवान समेत कई पुलिसकर्मी के खिलाफ अवैध वसूली,मारपीट का केस दर्ज



साल भर भटकता रहा पीड़ित,कोर्ट ने दिया आदेश तब दर्ज हुआ मुकदमा।

नगर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक से कथित वसूली,मारपीट और धमकी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर कोतवाली नगर थाना में पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।मुकदमे में चौकी घंटाघर प्रभारी उपनिरीक्षक शिवानंद यादव,हेड कांस्टेबल संजय सोनकर,एक महिला सिपाही तथा एक अन्य अज्ञात पुलिसकर्मी को आरोपी बनाया गया है।घंटाघर चौक निवासी आकाश तिवारी का आरोप है कि 13 मार्च 2025 की रात कुड़वार नाका पर पुलिस ने उनका ई-रिक्शा रोककर 2500 रुपये और मोबाइल फोन ले लिया। अगले दिन जब वह कोतवाली पहुंचकर सामान वापस मांगने लगे तो टालमटोल की गई। विरोध करने पर मारपीट करते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई।पीड़ित का कहना है कि कई बार कोतवाली और उच्चाधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया,जिस पर कोर्ट ने मामले को संज्ञेय अपराध मानते हुए एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज मुकदमे से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।श्री न्यूज़ 24सुल्तानपुर वियूरो चीफ शेष कुमार सिंह की रिपोर्ट

कोई टिप्पणी नहीं