कथा के पांचवें दिन तिलोई ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह कथा का रसपान किया गुरू जी का आशीर्वाद लिया
कथा के पांचवें दिन तिलोई ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह कथा का रसपान किया गुरू जी का आशीर्वाद लिया
तिलोई (अमेठी): क्षेत्र के ग्राम पूरे बाबू (जनापुर) में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी शाम होते ही कथा स्थल पर भक्तों का जनसैलाब देखने को मिला, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और आस्था में सराबोर हो गया इस अवसर पर तिलोई विधान सभा के जनता के प्रिय युवा दिलो की धडकन मुख्य अतिथि के रूप में तिलोई ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना भैया पहुंचे उन्होंने कथा के रसपान के उपरांत व्यास जी के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। उनके आगमन से कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई। आयोजन समिति एंव मुख्य यजमान पिताजी श्री भुवनेश्वर सिंह लडके शशि प्रताप सिंह, शेष प्रताप सिंह, राम प्रताप सिंह एवं सिंह परिवार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत भी किया।
कथा व्यास अयोध्या से पधारे पंडित मिश्रा जी ने अपने मधुर प्रवचन के दौरान धर्म, भक्ति, सत्संग और सदाचार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला लोगों को अपने जीवन में सकारात्मकता अपनाने और धार्मिक मार्ग पर चलने की प्रेरणा की बात कही श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक शांति और ऊर्जा का अनुभव भी किया कथा के प्रत्येक दिन बढ़ती भीड़ यह संकेत दे रही है कि क्षेत्र में धार्मिक आयोजनों के प्रति लोगों की गहरी आस्था और जुड़ाव बना हुआ है।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

Post a Comment