Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी में सब्जी की दुकान में लगी आग: लाखों का सामान जलकर राख, स्थानीय लोगों ने पाया काबू

अमेठी में सब्जी की दुकान में लगी आग: लाखों का सामान जलकर राख, स्थानीय लोगों ने पाया काबू



अमेठी

अमेठी के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में एक सब्जी की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, आग लगने की घटना बाजार शुकुल थाना क्षेत्र की सब्जी मंडी की है, जहां पास के ही गांव खेतीवास भटपुरवा निवासी रोहित शर्मा की सब्जी की दुकान में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखी सभी सब्जियां और अन्य सामान देखते ही देखते जलकर खाक हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।हालांकि, आग पर काबू पाने से पहले ही काफी नुकसान हो चुका था। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है और प्रशासन द्वारा मामले की जांच की बात कही जा रही है।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

कोई टिप्पणी नहीं