Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

पलिया कलां के श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाविद्यालय में "नारी शक्ति वंदन" कार्यक्रम का किया गया आयोजन

पलिया कलां के श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाविद्यालय में "नारी शक्ति वंदन" कार्यक्रम का किया गया आयोजन



मयंक गुप्ता

श्री न्यूज 24/अदिति न्यूज


पलियाकलां-खीरी। नगर के श्री गुरुगोविन्द जी राजकीय महाविद्यालय में "नारी शक्ति वंदन" अभियान की शुरुआत हुई। जिसमें छात्राओं को जागरूक किया गया। साथ ही कॉलेज परिसर से पद यात्रा भी निकाली गई।


       जानकारी के अनुसार नगर के श्रीगुरु गोविन्द सिंह जी महाविद्यालय में "नारी शक्ति वंदन" कार्यक्रम की मुख्यअतिथि भाजपा की पूर्व वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष श्रीमती कुन्ता अग्रवाल जिन्होंने कॉलेज की छात्राओं को अपने संबोधन से जागरूक किया। उन्होंने टॉल फ्री हेल्प लाइन नम्बर 1091,1079, डायल 112 की जानकारी देते हुए अपने को आज के इस युग में कैसे सुरक्षित रखते हुए आगे बढ़ना है के टिप्स दिए। इस दौरान कॉलेज से "नारी शक्ति वंदन" अभियान के तहत कॉलेज परिसर से पद यात्रा भी निकाली गई। इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य सूर्य प्रकाश शुक्ला, अध्यापक वसीम खान, कंप्यूटर ऑपरेटर विश्राम राना सहित कॉलेज की छात्राएं मौजूद रही।*

कोई टिप्पणी नहीं