Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

आबकारी विभाग का 'विशाल प्रहार': निरीक्षक राजेश कुमार की टीम ने पाताल से खोद निकाली कच्ची शराब!

आबकारी विभाग का 'विशाल प्रहार': निरीक्षक राजेश कुमार की टीम ने पाताल से खोद निकाली कच्ची शराब!



श्री न्यूज 24/ अदिति न्यूज मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी से 



लखीमपुर खीरी: जनपद में निघासन  आबकारी विभाग ने अवैध शराब के सौदागरों के खिलाफ जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशों का ऐसा हंटर चला कि माफियाओं के गढ़ दहल उठे। आज 16 अप्रैल 2026 को आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में निघासन टीम ने थाना सिंगाही क्षेत्र के ग्राम माँझा और भैरमपुर में वह कर दिखाया, जिसकी उम्मीद शराब माफियाओं को कतई नहीं थी।


राजेश कुमार के 'छापे' से माफियाओं में भगदड़



जैसे ही निरीक्षक राजेश कुमार अपनी टीम के साथ माँझा और भैरमपुर की सीमाओं में दाखिल हुए, अवैध भट्ठियों पर काम कर रहे धंधेबाजों में चीख-पुकार मच गई। टीम ने गन्ने के खेतों और नदी के किनारों पर बने गुप्त ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया। राजेश कुमार की पैनी नजरों से माफियाओं की चालाकी नहीं बच सकी और टीम ने मौके से 30 लीटर जहरीली कच्ची शराब बरामद कर ली।


300 किलो लहन का 'दहन': भट्ठियां कीं ध्वस्त


कार्रवाई इतनी आक्रामक थी कि माफियाओं को संभलने का मौका तक नहीं मिला। टीम ने जमीन में दबाकर रखी गई भारी मात्रा में 300 किलो लहन को खोज निकाला और उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया। शराब बनाने के उपकरणों को कुल्हाड़ियों से काट दिया गया और भट्ठियों को पूरी तरह जमींदोज कर दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध शराब के सिंडिकेट को लाखों का चूना लगा है।


एक मुकदमा दर्ज, सलाखों की तैयारी



प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि मौत का सामान बेचने वालों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है। इस छापेमारी के बाद आबकारी अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत 01 कड़ा अभियोग पंजीकृत किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यह तो बस ट्रेलर है, पूरी फिल्म अभी बाकी है।


सावधान खीरी!


निरीक्षक राजेश कुमार की इस जांबाज कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि निघासन और सिंगाही के इलाकों में अब अवैध शराब का धुआं उठना नामुमकिन होगा। प्रशासन की अगली नजर अब उन सफेदपोशों पर है जो इन माफियाओं को पनाह देते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं