राष्ट्रीय संत श्यामानंद जी महाराज बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
राष्ट्रीय संत श्यामानंद जी महाराज बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
जौनपुर
जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट में राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्ति जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट ने संगठनात्मक विस्तार और जनसेवा के उद्देश्यों को सुदृढ़ करते हुए एक अहम निर्णय लिया है। ट्रस्ट द्वारा राष्ट्रीय संत श्यामानंद जी महाराज जी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।इस नियुक्ति पर ट्रस्ट के संस्थापक रघुवंश उपाध्याय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि श्यामानंद जी महाराज का आध्यात्मिक अनुभव, सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा मार्गदर्शक व्यक्तित्व संगठन को नई दिशा और सशक्त नेतृत्व प्रदान करेगा।उन्होंने यह भी बताया कि ट्रस्ट आने वाले समय में समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को और व्यापक स्तर पर संचालित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें यह नियुक्ति एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
ट्रस्ट के सदस्यों एवं सहयोगियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि श्यामानंद जी महाराज के मार्गदर्शन में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

Post a Comment