Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

मंदिर के पास शराब ठेका खोलने पर ग्रामीणों का विरोध

 मंदिर के पास शराब ठेका खोलने पर ग्रामीणों का विरोध



सिंहपुर-अमेठी। विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत मत्तेपुर में मंदिर के निकट शराब ठेका खोले जाने के विरुद्ध शिकायत गुरुवार को धर्म समाज सेवा समिति स्वयंभू महादेवन धाम मत्तेपुर एवं ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी तिलोई व कोतवाली मोहनगंज में की है।


मंदिर के समीप शराब ठेका खोलने को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश बना हुआ है। गुरुवार को धर्म समाज सेवा समिति स्वयंभू महादेवन धाम मत्तेपुर एवं ग्रामीणों ने मिलकर उपजिलाधिकारी तिलोई अमित सिंह एवं कोतवाल मोहनगंज को दिये गये शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि मत्तेपुर स्थित सुप्रसिद्ध स्वयंभू महादेवन धाम मंदिर के समीप ही बहुआ के नाम से आवंटन शराब की दुकान मत्तेपुर में खोली जा रही है। जिसका स्थानीय ग्रामीणों द्वारा भारी विरोध जारी है। वर्तमान में समिति द्वारा उक्त प्राचीन मंदिर का निर्माण कार्य भी चल रहा है तथा दुर्गा पूजा, राम विवाह, संत सम्मेलन आदि विभिन्न धार्मिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रम समिति के माध्यम से आयोजन किये जाते है। जिसमे श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों का बड़ी संख्या में आवागमन होता है। ऐसे में मंदिर के पास शराब की दुकान खोलना धार्मिक और सामाजिक शुद्ध वातावरण को प्रभावित कर सकता है। समिति एवं ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र ही कार्यवाही करते हुए मंदिर के आस-पास शराब की दुकान खोलने पर रोक लगाने की मांग की है। समिति के सदस्यों ने कहा है कि उचित कार्यवाही न होने पर शासन व न्यायालय की शरण में भी जा सकते है। इस अवसर समिति के अध्यक्ष ब्रह्मानंद शुक्ल, वीरेंद्र पाठक, विवेक तिवारी, देवेन्द्र शुक्ला, अजय शुक्ला, दीपक मौर्या, राजकुमार आदि उपस्थित रहे।


जिला ब्यूरो अमेठी शहर बानो के साथ

कोई टिप्पणी नहीं