Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

डीएसी नंबर के बाद भी नहीं मिल रही गैस पर्ची, तिलोई इंडेन एजेंसी पर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा

डीएसी नंबर के बाद भी नहीं मिल रही गैस पर्ची, तिलोई इंडेन एजेंसी पर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा



तिलोई,अमेठी। स्थानीय इंडेन गैस एजेंसी पर अव्यवस्थाओं से परेशान उपभोक्ताओं का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने एजेंसी के बाहर हंगामा किया और समय पर गैस पर्ची न मिलने पर नाराजगी जताई। उपभोक्ताओं का आरोप है कि मोबाइल पर डीएसी (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) मिलने के बावजूद एजेंसी द्वारा पर्ची जारी नहीं की जा रही है, जिससे उन्हें सिलेंडर लेने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।सुबह से ही एजेंसी परिसर के बाहर लंबी कतारें लग गई थीं। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा शामिल रहे। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि वे सुबह से लाइन में खड़े रहे, लेकिन दोपहर तक भी उनका नंबर नहीं आया। स्थिति तब और बिगड़ गई जब निर्धारित समय तक कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह 10 बजे तक भी एजेंसी का संचालन ठीक से शुरू नहीं होता, जिससे भीड़ और अव्यवस्था बढ़ती जा रही है।उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि एजेंसी प्रबंधन की ओर से कोई स्पष्ट सूचना नहीं दी जाती। कई बार चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें सही जानकारी नहीं मिलती, जिससे समय और श्रम दोनों की बर्बादी हो रही है।हंगामे के दौरान उपभोक्ताओं ने एजेंसी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और व्यवस्था में सुधार की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे।इस संबंध में एजेंसी प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। वहीं, स्थानीय प्रशासन से भी मामले में हस्तक्षेप की मांग उठने लगी है।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

कोई टिप्पणी नहीं