श्रीराम कथा से पहले आस्था का महाकुंभ, सढ़िया में भव्य कलश यात्रा, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयकारे
श्रीराम कथा से पहले आस्था का महाकुंभ, सढ़िया में भव्य कलश यात्रा, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयकारे
तिलोई,अमेठी। सिंहपुर ब्लॉक के सढ़िया ग्राम सभा स्थित पूरे भाऊदास गांव में बुधवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। बाबा भाऊदास मंदिर परिसर में श्रीराम कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर पूरे गांव का परिक्रमा मार्ग तय किया, वहीं पुरुष श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयघोष के साथ यात्रा में शामिल रहे।कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। पूरे रास्ते “जय श्रीराम” के उद्घोष और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते गांव में मेले जैसा दृश्य देखने को मिला।इस पावन आयोजन के साथ ही श्रीराम कथा का शुभारंभ भी हो गया है। कथा का रसपान परम पूज्य पंडित दीपक शुक्ला जी महाराज द्वारा कराया जा रहा है। कथा पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान श्रीराम की अमृतमयी कथा का श्रवण कर रहे हैं।आयोजन में क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण भी बढ़-चढ़कर शामिल हुए। इनमें घनश्याम सिंह, रिंकू सिंह (प्रधान), संतोष सिंह (प्रधान), शिववंश सिंह, फूल सिंह, कन्हैया सिंह, रामनरेश सिंह, शिवबक्स सिंह, आशीर्वाद सिंह, संतोष सिंह कच्छवाह एवं अजय सिंह फौजी सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
ग्रामवासियों के सहयोग से पिछले लगभग सात वर्षों से निरंतर हो रहा यह धार्मिक आयोजन अब क्षेत्र में आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक बन चुका है।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

Post a Comment