प्रयागराज: गंगा पार क्षेत्र में अमन-शांति कायम, अधिकारियों की सक्रियता रंग लाई
प्रयागराज: गंगा पार क्षेत्र में अमन-शांति कायम, अधिकारियों की सक्रियता रंग लाई!
श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला
प्रयागराज जिले के गंगा पार क्षेत्र में इन दिनों शांति और सौहार्द का माहौल देखने को मिल रहा है। क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि पहले छोटे-छोटे विवादों को भी सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जाती थी, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदलती नजर आ रही है।
स्थानीय भाजपा नेता दिलशाद अहमद कल्लू ने बताया कि उन्होंने हाल ही में पुलिस कमिश्नर प्रयागराज एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर अजय पाल शर्मा से व्यक्तिगत मुलाकात कर क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम तनाव फैलाने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की थी। अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया था कि ऐसे लोगों पर रोक लगाई जाएगी।
इसके बाद एसीपी फूलपुर और एसीपी सोरांव ने भी व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर मामले को संज्ञान में लेने की बात कही। अब उसी का परिणाम है कि पूरे गंगा पार क्षेत्र में शांति का माहौल बना हुआ है और किसी भी छोटे विवाद को साम्प्रदायिक रूप देने की कोशिश नहीं हो रही है।
दिलशाद अहमद कल्लू ने कहा कि आज स्थिति यह है कि कोई भी व्यक्ति दो लोगों के आपसी विवाद में बेवजह हस्तक्षेप कर माहौल बिगाड़ने की हिम्मत नहीं कर पा रहा है।
उन्होंने क्षेत्र में अमन-शांति बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित के मुद्दों पर उन्हें पूरा सहयोग मिला है। साथ ही उन्होंने अपने क्षेत्र की जनता की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दिया।

Post a Comment