Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अवैध मादक पदार्थ एवं नशीली दवा के साथ दो अभियुक्त को पलिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

अवैध मादक पदार्थ एवं नशीली दवा के साथ दो अभियुक्त को पलिया पुलिस ने किया गिरफ्तार



खीरी जनपद के पलिया थाना पुलिस को अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस ने दो आरोपियों अरमान और सलमान को गिरफ्तार किया है।

दोनों के पास से स्मैक (ब्राउन शुगर) व नशीली दवा अल्प्राजोलम पाउडर बरामद हुआ।

बरामद मादक पदार्थों की कुल कीमत लगभग 79 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

इस अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने किया।

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक रामजीत यादव, उपनिरीक्षक निशा शुक्ला,एवं पलिया के तेजतर्रार सिपाही अनुज गोलियां  सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुलिस टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं तेज तर्रार सिपाही अनुज गोलियां ने प्रतिज्ञा ली है जब तक एक-एक स्मैकियों को सलाखों के पीछे नहीं भेज लूंगा तब तक चैन से नहीं बैठूंगा


श्री न्यूज़ 24 अदिति न्यूज़ से UP हेड मनोज प्रजापति की खास रिपोर्ट

कोई टिप्पणी नहीं