भारत-नेपाल सीमा पर नशा तस्करी की कोशिश नाकाम, ब्राउन शुगर के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार
भारत-नेपाल सीमा पर नशा तस्करी की कोशिश नाकाम, ब्राउन शुगर के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी के सम्पूर्णानगर क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। देर रात संयुक्त गश्त के दौरान सीमा चौकी मिर्चिया के कार्यक्षेत्र में सीमा स्तम्भ संख्या-768 से करीब 2.6 किलोमीटर भारतीय सीमा के अंदर एक संदिग्ध युवक को भारत से नेपाल की ओर जाते समय रोका गया।
तलाशी के दौरान युवक के पास से 2.20 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान रंजन अधिकारी (30 वर्ष) पुत्र विष्णु बहादुर अधिकारी निवासी म्युनिसिपलिटी वार्ड नंबर-07, थाना पुनर्वास, जिला कंचनपुर, नेपाल के रूप में हुई है।
मामले को और पुख्ता करने के लिए मौके पर मौजूद नारकोटिक्स डिटेक्शन डॉग "सीजर" ने भी बरामद पदार्थ की पुष्टि की। इसके बाद एसएसबी और पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की।
गिरफ्तार आरोपी को बरामद ब्राउन शुगर के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाना सम्पूर्णानगर, जनपद लखीमपुर खीरी पुलिस को सौंप दिया गया है।
भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ती नशा तस्करी की कोशिशों के बीच यह कार्रवाई सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता को दर्शाती है।
श्री न्यूज़ 24 अदिति न्यूज़ से UP हेड मनोज प्रजापति की खास रिपोर्ट

Post a Comment