विद्यालय में अच्छे परिणाम पाने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित
विद्यालय में अच्छे परिणाम पाने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित
महराजगंज जौनपुर
क्षेत्र के चंद्रावती लालमणि मिश्र इंटरमीडिएट कॉलेज नखतपुर सराय दुर्गादास में वर्ष 2026 के हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं का अभिनंदन समारोह संपन्न हुआ विद्यालय के संस्थापक वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि अपने विद्यालय में कक्षा 10 में मेधावी छात्र-छात्राएं जिनमें प्रथम स्थान में मीनू पटेल पुत्री बलराम पटेल जिन्हें 91.16% अंक मिले हैं वहीं दूसरे स्थान पर खुशी मौर्य पुत्री अरविंद मौर्य जिन्हें 85.83 प्रतिशत अंक मिले हैं वहीं तीसरे स्थान पर सेजल मौर्य पुत्री साहेब लाल मौर्या जिन्हें 84.66 प्रतिशत अंक मिले हैं वहीं अपने विद्यालय के कक्षा 12 के मेधावी छात्रा में पूर्णिमा शर्मा पुत्री विशंभर नाथ शर्मा जिन्हें 84.6% अंक मिला है अभिनंदन समारोह के दौरान संपूर्णानंद मिश्र पूर्व रिटायर दरोगा रेलवे पुलिस फोर्स वह देवमणि मिश्र, विनय तिवारी, बलराम पटेल तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे वहीं देवमणि मिश्र द्वारा बच्चों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और बच्चों को हर संभव सहयोग करने का वादा भी किया गया वही संस्थापक वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि हमारे विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाओं द्वारा बेहतर शिक्षण कार्य किया जाता है जिसके बल पर हमारे विद्यालय की छात्र-छात्राएं अपने क्षेत्र का नाम रोशन करती हैं वहीं सभी अच्छे अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामना दी एवं आए हुए आगंतुकों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

Post a Comment