Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

एसपी ने किया थाना इन्हौना का वार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

एसपी ने किया थाना इन्हौना का वार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश


तिलोई,अमेठी। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने शनिवार को थाना इन्हौना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान सलामी गार्द ने उन्हें सलामी दी, जिसके बाद उन्होंने गार्द का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर, कार्यालय, शस्त्रागार, मेस, बैरक, मिशन शक्ति केंद्र एवं अभिलेखों के रख-रखाव और साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण में थाना परिसर व अभिलेखों का रखरखाव संतोषजनक पाया गया।

एसपी ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे साफ-सुथरी वर्दी धारण करें और थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ मित्रवत व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें। साथ ही अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम, लंबित विवेचनाओं और प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

कोई टिप्पणी नहीं