गौरीगंज में डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस, 99 में 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
गौरीगंज में डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस, 99 में 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
अमेठी। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को जिले की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। तहसील गौरीगंज में जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं।डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों को लंबित न रखा जाए और प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से भी शिकायतों के समयबद्ध समाधान के सख्त निर्देश हैं, ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस से जुड़ी शिकायतों को पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने सुना और संबंधित थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिए।
जिले की चारों तहसीलों में कुल 99 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। गौरीगंज में 38 में 4, अमेठी में 22 में 1, मुसाफिरखाना में 10 में 2 तथा तिलोई में 29 में 3 शिकायतों का निस्तारण हुआ। बाकी शिकायतों के समाधान के लिए टीमों को मौके पर भेजा गया है।
डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक अपने कार्यालय में जनसमस्याएं सुनें और उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। इस दौरान उपजिलाधिकारी प्रीति तिवारी, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

Post a Comment