सड़क दुर्घटना में दो की मौत, गांव में मातम का माहौल!
सड़क दुर्घटना में दो की मौत, गांव में मातम का माहौल!
अमेठी। जनपद के थाना संग्रामपुर क्षेत्र अंतर्गत चण्डेरिया गांव के दो लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, चण्डेरिया निवासी 55 वर्षीय रमजान अली और 35 वर्षीय रेहान अली मोटरसाइकिल से अयोध्या-त्रिसुंडी मार्ग होते हुए दुर्गापुर चौराहे से अपने घर लौट रहे थे। सुबह करीब 10 बजे थाना पीपरपुर क्षेत्र के दुर्गापुर चौराहे के पास तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल सुल्तानपुर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही चण्डेरिया गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्राम प्रधान तुफैल खां ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए बताया कि दोनों मृतक गांव के ही निवासी थे और घर लौटते समय यह हादसा हुआ।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

Post a Comment