हनुमान जयंती पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब!
हनुमान जयंती पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब!
अमेठी। हनुमान जयंती के अवसर पर जिले के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्त पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे, जिससे पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहा। खासकर गौरिगंज क्षेत्र के गढ़ा धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब देखने को मिला।
गढ़ा धाम स्थित भगवान हनुमान की करीब 55 फीट ऊंची प्रतिमा भक्तों के आकर्षण का केंद्र रही। यहां दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में भगवान विष्णु और भगवान शिव की प्रतिमाओं के दर्शन के लिए भी लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं।हनुमान जयंती के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। मंदिर परिसर और आसपास पुलिस बल तैनात रहा, जिससे श्रद्धालुओं को सुचारु रूप से दर्शन कराए जा सके। भीड़ प्रबंधन के लिए बैरिकेडिंग और निगरानी की व्यवस्था भी की गई।जिले के अन्य हनुमान मंदिरों, जिनमें अमेठी का प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर भी शामिल है, में भी दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। कुल मिलाकर पूरे जिले में भक्ति और उत्साह का
माहौल देखने को मिला।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

Post a Comment