नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर गौरीगंज में कार्यशाला, उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर गौरीगंज में कार्यशाला, उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान
गौरीगंज (अमेठी)। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, गौरीगंज में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” पर अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम “मिशन शक्ति अभियान” के तहत महिला कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी संजय चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने महिलाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।कार्यशाला में अधिनियम के प्रावधानों, उसके प्रभाव और महिलाओं के अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की गई। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, सेवानिवृत्त महिला शिक्षकों और महिला स्वयं सहायता समूहों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया अधिकारियों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेंटर,मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना व निराश्रित महिला पेंशन योजना की जानकारी दी। साथ ही योजनाओं से संबंधित पंपलेट वितरित कर अधिक से अधिक महिलाओं को लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सरवणन टी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अनिल चतुर्वेदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी प्रीति तिवारी सहित कई अधिकारी व बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

Post a Comment