डीटीआर के सलूकापुर में पालतू हाथी ने महावत को मार डाला
डीटीआर के सलूकापुर में पालतू हाथी ने महावत को मार डाला
डीपी मिश्र
श्री न्यूज समाचार
पलियाकलां (खीरी)। दुधवा टाइगर रिजर्व की दक्षिण सोनारीपुर रेंज इलाका के बेस कैम्प पर रहने वाले राजकीय सेवारत पालतू हैथियों का रखवाला एक महावत राम विलास (51) निवासी ग्राम कोठिया अपने पालतू हाथी को नहला रहा था, इस दौरान अचानक हाथी हमलावर होकर महावत को पटक कर मार डाला उसकी चीख पुकार सुन उसके अन्य साथी महावत मौके पर पहुंच गए, घटना की सूचना पर रेंजर अखिलेश शर्मा भी दल बल के साथ मौके पर पहुंच घटना की जानकारी लेकर महावत के शव को यहां नगर के सीएचसी पर लेकर आए, अस्पताल की सूचना पर आई थाना पुलिस ने महावत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया, सूचना पर अस्पताल आए डीडी महावीर आर. ने भी घटना की जानकारी ली

Post a Comment