Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी में हेलीपैड निर्माण अटका, उपयुक्त भूमि न मिलने से परियोजना में देरी

अमेठी में हेलीपैड निर्माण अटका, उपयुक्त भूमि न मिलने से परियोजना में देरी




अमेठी जनपद में प्रस्तावित 12 हेलीपैडों का निर्माण उपयुक्त भूमि नहीं मिलने के कारण अधर में लटक गया है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर इन हेलीपैडों के निर्माण की मंजूरी दी गई थी, लेकिन प्रशासन द्वारा चिन्हित की गई जमीनों में कई खामियां पाए जाने से परियोजना में देरी हो रही है।

इन हेलीपैडों का उद्देश्य चुनावी दौरों के दौरान नेताओं को आवागमन में सुविधा प्रदान करना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को बड़े अस्पतालों तक शीघ्र पहुंचाना था। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने जिले के 12 ब्लॉकों में हेलीपैड निर्माण की स्वीकृति प्रदान की थी।शासन के निर्देश के बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) ने प्रशासन की सहायता से भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया शुरू की। गौरीगंज और जामो विकास खंडों में छह-छह हेलीपैड बनाए जाने की योजना तैयार की गई थी।हालांकि, निर्माण खंड ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है, लेकिन प्रांतीय खंड अब तक उपयुक्त भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी नहीं कर सका है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार चिन्हित जमीनों में कई तकनीकी समस्याएं सामने आई हैं।

विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि शाहगढ़ ब्लॉक में चिन्हित भूमि मुख्य सड़क से काफी दूर और निचले क्षेत्र में स्थित थी। वहीं, गौरीगंज क्षेत्र में चयनित स्थान पर बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या रहती है। संग्रामपुर ब्लॉक में चिन्हित भूमि तालाब के समीप होने के कारण भी उपयुक्त नहीं पाई गई।उपयुक्त भूमि के चयन में हो रही देरी के चलते जिले में हेलीपैड निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है, जिससे परियोजना के समय पर पूरा होने पर संशय बना हुआ है।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं