Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मोहनगंज पुलिस को बड़ी सफलता, 5 चोरी की मोटरसाइकिलों सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मोहनगंज पुलिस को बड़ी सफलता, 5 चोरी की मोटरसाइकिलों सहित 4 आरोपी गिरफ्तार



अमेठी

जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के अंतर्गत पुलिस ने चोरी की पांच मोटरसाइकिलों के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों में नावेद पुत्र मैनुद्दीन निवासी तिलोई, बबलू पुत्र नकछेद निवासी चेतरा, छेद्दू उर्फ दन्दू पुत्र कन्हैया लाल निवासी पूरे विश्राम मजरे पाकरगांव तथा वीरेन्द्र पुत्र मोतीलाल निवासी चेतरा बुजुर्ग शामिल हैं।पुलिस द्वारा मोटरसाइकिलों के कागजात मांगने पर आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे संगठित तरीके से मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपियों ने बताया कि बरामद अपाचे मोटरसाइकिल (यूपी 32 एमजेड 8974) लखनऊ से चोरी की गई थी, जबकि अन्य वाहन मोहनगंज क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से चोरी किए गए थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनमें हीरो स्प्लेंडर, हीरो सुपर स्प्लेंडर और अपाचे बाइक शामिल हैं। बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह, उपनिरीक्षक विजय नारायण पाण्डेय, उपनिरीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह सहित थाना मोहनगंज की पुलिस टीम शामिल रही।पुलिस अधीक्षक द्वारा इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को 15 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

कोई टिप्पणी नहीं