Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

समाधान दिवस में सख्त दिखे डीएम बोले—शिकायत लटकाई तो नपेंगे अधिकारी

समाधान दिवस में सख्त दिखे डीएम बोले—शिकायत लटकाई तो नपेंगे अधिकारी


तिलोई में 54 फरियादें पहुंचीं, चारों तहसीलों में चला समाधान अभियान

अमेठी। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में नजर आया। शनिवार को जिले की चारों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अफसरों ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील तिलोई में जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।डीएम ने साफ शब्दों में कहा कि शिकायतों को लंबित रखना अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।“लापरवाही पर सीधे कार्रवाई”—डीएम का सख्त संदेशजिलाधिकारी ने दो टूक कहा कि यदि किसी भी स्तर पर शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई बरती गई तो संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई तय है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा स्पष्ट है—जनता को समय पर न्याय मिले।समाधान दिवस के दौरान पुलिस से जुड़ी शिकायतों को अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने गंभीरता से सुना और संबंधित थानाध्यक्षों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।आंकड़ों में दिखा काम का हाल

तिलोई: 54 शिकायतें, 06 का मौके पर निस्तारण

अमेठी: 32 शिकायतें, 01 का निस्तारण

मुसाफिरखाना: 16 शिकायतें, 02 का निस्तारण

गौरीगंज: 34 शिकायतें, 04 का निस्तारण बाकी शिकायतों के समाधान के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें मौके पर भेज दी गई हैं।डीएम ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी रोजाना सुबह 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालयों में जन समस्याएं सुनें और उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें।इस दौरान अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अनिल चतुर्वेदी, उपजिलाधिकारी तिलोई अमित सिंह, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, तहसीलदार तिलोई सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

कोई टिप्पणी नहीं