Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

परशुराम प्रकटोत्सव पर कमलापुर में भक्ति का सागर उमड़ा

परशुराम प्रकटोत्सव पर कमलापुर में भक्ति का सागर उमड़ा



श्री न्यूज 24/अदिति न्यूज

अविरल शुक्ला 



कमलापुर (सीतापुर)। भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव के पावन अवसर पर कस्बा कमलापुर भक्ति और श्रद्धा के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का आयोजन पूरे उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना, हवन और भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की।


कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम के जीवन, उनके पराक्रम और धर्म रक्षा के लिए किए गए कार्यों को स्मरण किया। पूरा वातावरण “जय परशुराम” के जयघोष से गूंज उठा, जिससे कस्बे में एक अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।

भद्रकाली समिति के सचिव धनंजय शास्त्री ने अपने संबोधन में कहा, “भगवान परशुराम केवल एक योद्धा ही नहीं, बल्कि धर्म, न्याय और सत्य के प्रतीक हैं। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारकर समाज में धर्म और सदाचार की स्थापना करनी चाहिए।”

इस अवसर पर लक्ष्मी कांत शुक्ला, रविन्द्र मिश्र, अशोक कुमार शुक्ला, सरोज शुक्ला, रवि तिवारी, आयुष तिवारी, रामू शुक्ला, अमित तिवारी, सुशील शुक्ला, विनय शुक्ला, अनुज बाजपेई, दीपक शुक्ला, आशुतोष मिश्र, शेष शुक्ला, धनंजय मिश्र, अनुज पांडेय, राजन तिवारी, आदेश तिवारी, आयुष शुक्ला, पुष्कर शुक्ला, प्रकार शुक्ला, विष्णु तिवारी, बौवा तिवारी, यश तिवारी, अक्षत तिवारी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं