समरौता–कटोरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: बाइक भिड़ंत में युवक की मौत, एक गंभीर घायल
समरौता–कटोरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: बाइक भिड़ंत में युवक की मौत, एक गंभीर घायल
अमेठी जनपद के थाना शिवरतनगंज क्षेत्र स्थित समरौता–कटोरा मार्ग पर शनिवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंगा नगर निवासी मोहम्मद अरमान (17 वर्ष), पुत्र मोहम्मद मुजीब, की हादसे में घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हरिहरपुर मजरे फूला निवासी कैफ (18 वर्ष), पुत्र कालिम, गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस हादसे के बाद एक और दुखद घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि घायल कैफ के पिता कालिम का पांच दिन पहले लखनऊ में हृदय का ऑपरेशन हुआ था। बेटे के गंभीर रूप से घायल होने की खबर मिलते ही उन्हें गहरा सदमा लगा, जिससे उनकी भी मौत हो गई।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

Post a Comment