रात के अंधेरे में धड़ल्ले से अवैध खनन, जिम्मेदार विभागों की भूमिका पर उठे सवाल
रात के अंधेरे में धड़ल्ले से अवैध खनन, जिम्मेदार विभागों की भूमिका पर उठे सवाल
जगदीशपुर क्षेत्र में जेसीबी और डंपरों से हो रहा खनन, स्थानीय लोगों में आक्रोश
अमेठी। तहसील मुसाफिरखाना के थाना जगदीशपुर क्षेत्र अंतर्गत सरेसर नहर की पटरी एवं शराब ठेका के समीप रात के अंधेरे में अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार जेसीबी मशीनों और डंपरों की मदद से लगातार मिट्टी खनन किया जा रहा है, जिससे सरकारी भूमि और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि यह अवैध कारोबार पुलिस और खनन विभाग की कथित मिलीभगत से संचालित हो रहा है, जिसके चलते खनन माफिया खुलेआम मोटी कमाई कर रहे हैं। देर रात तक चल रहे इस अवैध खनन से क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है।मामले को लेकर जब पत्रकारों ने थाना जगदीशपुर प्रभारी से जानकारी चाही तो उन्होंने क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध खनन की जानकारी होने से इनकार कर दिया। थाना प्रभारी का कहना था कि “कहीं कोई खनन नहीं हो रहा है।” बिना मौके की जांच किए दिए गए इस बयान को लेकर लोगों ने सवाल खड़े किए हैं।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि प्रशासन समय रहते कार्रवाई नहीं करता है तो अवैध खनन से नहर पटरी और आसपास की भूमि को गंभीर क्षति पहुंच सकती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

Post a Comment