Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

गौरीगंज में जिला पंचायत अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी, पोषण रैली को दिखाई हरी झंडी

गौरीगंज में जिला पंचायत अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी, पोषण रैली को दिखाई हरी झंडी



अमेठी

अमेठी जनपद के गौरीगंज तहसील सभागार में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी, महिला जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न वर्गों की बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व अपर्णा यादव ने अमेठी कस्बे स्थित प्राचीन काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि भी उनके साथ मौजूद रहे।तहसील सभागार में आयोजित सम्मेलन में आशा बहुएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां, किसान यूनियन की महिला सदस्य तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन भाजपा के ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ के अंतर्गत संपन्न हुआ।अपने संबोधन में अपर्णा यादव ने महिलाओं को संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों की जानकारी देते हुए उन्हें सशक्त बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ देश के संविधान का 106वां संशोधन है, जो महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।कार्यक्रम के समापन पर अपर्णा यादव ने तहसील परिसर से पोषण रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।अधिकारियों ने भी इस अवसर पर महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

कोई टिप्पणी नहीं