सपा नेताओं ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन, पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग
सपा नेताओं ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन, पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग
अमेठी। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समय से कराने की मांग उठाई। नेताओं का कहना है कि चुनाव में देरी से संवैधानिक दायित्वों के पालन पर असर पड़ रहा है।
ज्ञापन में बताया गया कि जिला पंचायत सदस्यों और सपा पदाधिकारियों ने कई बार चुनाव कार्यक्रम घोषित न होने पर चिंता जताई है। उनका आरोप है कि राज्य निर्वाचन आयोग की स्थिति और सक्रियता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, जिससे चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।सपा नेता अनिल सिंह ने कहा कि इस मामले में उच्च न्यायालय में सुनवाई लंबित है और लगातार स्थगन हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) के पुनरीक्षण और प्रकाशन की तिथियों में बार-बार बदलाव किया जा रहा है। इसके साथ ही पंचायत निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों की तैनाती में भी देरी हो रही है, जिससे पूरी प्रक्रिया अनावश्यक रूप से प्रभावित हो रही है।वहीं, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव निर्धारित समयसीमा में संपन्न कराए जाते हैं, लेकिन पंचायत चुनावों में बार-बार देरी लोकतांत्रिक प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल खड़े करती है।ज्ञापन सौंपने वालों में सुबेदार यादव, महेंद्र यादव, पंकज शुक्ला, केडी सरोज, एडवोकेट विनोद यादव और आलोक कुमार शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

Post a Comment