Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी: पूजा साहू ने संभाला मुख्य विकास अधिकारी का पद

अमेठी: पूजा साहू ने संभाला मुख्य विकास अधिकारी का पद


अमेठी। जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बदलाव हुआ। वर्ष 2022 बैच की आईएएस अधिकारी पूजा साहू ने मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), अमेठी के पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया।

कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ प्रारंभिक बैठक कर जनपद में संचालित विकास एवं लाभार्थीपरक योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और तय समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।बताया जा रहा है कि पूजा साहू इससे पूर्व चित्रकूट में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात थीं, जहां उन्होंने प्रशासनिक कार्यों के कुशल संचालन और जनसमस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाई थी।

नवनियुक्त सीडीओ ने कहा कि जनपद के समग्र विकास को गति देना उनकी प्राथमिकता होगी और इसके लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

कोई टिप्पणी नहीं