Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

गोमती में डूबने से युवक की मौत, शादी में शामिल होने मुंबई से आया था घर

गोमती में डूबने से युवक की मौत, शादी में शामिल होने मुंबई से आया था घर!


नहाते समय गहरे पानी में जाने से हादसा, गांव में पसरा मातम


अमेठी। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पूरब देवकली गांव निवासी युवक की सत्थिन स्थित गोमती नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक की पहचान साहिद अफरीदी पुत्र मोहिद अली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने मुंबई से गांव आया था। रविवार को वह साथियों के साथ सत्थिन स्थित गोमती नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकालकर सीएचसी बाजार शुकुल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।ग्रामीणों के अनुसार मृतक परिवार का बड़ा बेटा था और घर की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। वह अपने छोटे भाइयों की देखभाल करता था और परिवार का मुख्य सहारा था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने मौके का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

कोई टिप्पणी नहीं