Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी की आस्था शर्मा बनीं तेलंगाना बोर्ड टॉपर

 अमेठी की आस्था शर्मा बनीं तेलंगाना बोर्ड टॉपर


इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष परीक्षा में 470 में 466 अंक हासिल कर रचा इतिहास


अमेठी। जनपद की होनहार छात्रा आस्था शर्मा ने तेलंगाना बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन की इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर अमेठी का नाम रोशन किया है। आस्था ने कुल 470 अंकों में से 466 अंक प्राप्त कर यह उल्लेखनीय उपलब्धि अपने नाम की है।

आस्था शर्मा, निशा शर्मा की पुत्री हैं और वर्तमान में ग्रेविटी जूनियर कॉलेज की छात्रा हैं। उनकी इस शानदार सफलता से परिवार सहित पूरे जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई है।

परिजनों के अनुसार आस्था शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने अपनी कठिन मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने आस्था को इस सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।आस्था की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे अमेठी जनपद को गौरवान्वित किया है।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

कोई टिप्पणी नहीं