फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने में तेजी लाने के निर्देश, डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार
फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने में तेजी लाने के निर्देश, डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार
अमेठी। किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाए जाने के कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संजय चौहान ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने विकासखंडवार प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को फटकार लगाई।समीक्षा के दौरान शुकुल बाजार, गौरीगंज एवं तिलोई विकासखंडों की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित खंड विकास अधिकारियों व सहायक विकास अधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर शीघ्र प्रगति सुधारने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी प्राथमिकता के आधार पर तैयार की जाए। साथ ही ऐसे किसानों की पहचान कर उनकी भी रजिस्ट्री कराई जाए, जो अभी तक योजना से वंचित हैं।उन्होंने कहा कि शासन स्तर से इस कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन किसानों का डाटा मिसमैच है, उसे तत्काल ठीक कराते हुए उनकी फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनवाना सुनिश्चित किया जाए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अर्पित गुप्ता, उप कृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार सहित समस्त उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

Post a Comment