Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन बंसल कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी लखनऊ में

रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन बंसल कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी लखनऊ में



अदिति न्यूज /विनय शुक्ला 


लखनऊ

16-04-2026

एनएसएस इकाई द्वारा 16 अप्रैल, 2026 को बी आईईटी, कैंपस लखनऊ में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल)हॉस्पिटल और हरी - ओम् सेवा केन्द्र,लखनऊ के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन अध्यक्ष  जी.एस.अग्रवाल, निदेशक डॉ.एस.के.अग्रवाल, प्रॉक्टर आर.पी.सिंह,डीन एकेडमिक,विभागाध्यक्ष,कुलसचिव, एनएसएस(पी.ओ) जे.के.श्रीवास्तव,संकाय सदस्य,स्टाफ और एनएसएस स्वयंसेवको द्वारा किया गया। रक्तदाताओं ने जीवन बचाने के लिए अपना रक्तदान करने का यह एक अनूठा प्रयास किया। इस शिविर में 108 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान करने के बाद, रक्तदाताओं को जलपान, रक्त बैंक द्वारा रक्तदाता  प्रमाण पत्र दिया गया। इस शिविर को सफल बनाने के लिए एनएसएस  इकाई ने बहुत हर्ष के साथ सहयोग किया। 

इस शिविर को समाज और शुभचिंतकों ने बहुत सराहा और भविष्य में भी इस प्रकार के रक्तदान शिविर को आयोजित करने के लिए युवा विंग को निर्देशित किया।

कोई टिप्पणी नहीं