कानपुर हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत युवती समेत दो लोग घायल ।
कानपुर हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत युवती समेत दो लोग घायल ।
बिल्हौर थाना क्षेत्र के उत्तरीपुरा कस्बे में शुक्रवार रात एक भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई , जबकि एक युवती सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल है । हादसा करीब रात बारह बजे यूनियन बैंक के पास हुआ जब दो बाईकों की आमने सामने जोरदार टक्कर हुई । टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार रोड पर जा गिरे ।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सी एच सी) शिवराजपुर भेजा । जहां डाक्टरों ने रघुवर , ओमजी और जतिन राठौर को मृत घोषित कर दिया। तीनों मृतक उत्तरी पूरा के निवासी है ।

Post a Comment