Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी की मदीहा इमरान रही टॉपर, आईसीएसई में कॉलेज का परिणाम शत_प्रतिशत

अमेठी की मदीहा इमरान रही टॉपर, आईसीएसई में कॉलेज का परिणाम शत_प्रतिशत


मदीहा इमरान ने 92.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले व विद्यालय में टॉप स्थान हासिल किया



जगदीशपुर अमेठी में आईसीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में जगदीशपुर के कराइस्ट द किंग इंटर कॉलेज ने शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। परीक्षा में शामिल 41 छात्र-छात्राओं में सभी सफल रहे। इनमें 34 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी और सात ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा और विद्यार्थियों को बधाई दी गई। इस वर्ष मदीहा इमरान ने 92.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। रुद्रांश श्रीवास्तव ने 91.60 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान पाया। अक्षय प्रताप सिंह 91.50 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। स्वरित कुमार ने 90.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल किया, जबकि फरहान अहमद 90.50 प्रतिशत अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहे। परीक्षा में 13 छात्राएं और 28 छात्र शामिल हुए थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य स्टिवन मनोज डिसूजा ने बताया कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि स्कूल ने शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मदीहा इमरान ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद 92.50 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और अनुशासन को अपनी सफलता का आधार बताया। मदीहा का कहना है कि लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखते हुए निरंतर मेहनत करने से ही बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय मां, परिवार और शिक्षकों के सहयोग को दिया।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

कोई टिप्पणी नहीं