Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर

अमेठी में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर



अमेठी

जनपद अमेठी के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जिसमें ट्रेन की चपेट में आने से मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका नाबालिग बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।यह घटना शुकुल बाजार रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास संदिग्ध परिस्थितियों में हुई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि मां और बेटी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। घायल बच्चे को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जगदीशपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

फिलहाल मृतकों और घायल की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी शिनाख्त कराने में जुटी हुई है, ताकि परिजनों को सूचित किया जा सके।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल व्याप्त है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

कोई टिप्पणी नहीं