Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

शिक्षा की अलख जगाने निकले नन्हे कदम कम्पोजिट विद्यालय के छात्रों ने निकाली नामांकन जागरूकता रैली

शिक्षा की अलख जगाने निकले नन्हे कदम कम्पोजिट विद्यालय के छात्रों ने निकाली नामांकन जागरूकता रैली



तिलोई,अमेठी

विकासखंड सिंहपुर अंतर्गत ग्राम सभा खानापुर चपरा स्थित कम्पोजिट विद्यालय में नए शैक्षिक सत्र के आगमन पर नामांकन एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक भव्य रैली का आयोजन किया गया।विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. जया त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक गीतों और प्रेरणादायक नारों के माध्यम से पूरे गांव में भ्रमण कर लोगों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया।इस अवसर पर डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि यह रैली जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी हरिओम तिवारी के निर्देश पर आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि रैली का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करना, अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना तथा विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है।रैली के दौरान शिक्षकों एवं छात्रों ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षिक योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक सरित मौर्य एवं आलोक कुमार सहित अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।यह रैली न केवल नामांकन बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का भी सशक्त माध्यम बनी।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

कोई टिप्पणी नहीं