मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं के निःशुल्क कोचिंग हेतु पात्र करें आवेदन।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं के निःशुल्क कोचिंग हेतु पात्र करें आवेदन।
अमेठी।जिला समाज कल्याण अधिकारी शेर बहादुर ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के सुचारू रूप से संचालन हेतु मानक संचालन प्रकिया (एस०ओ०पी०) निर्गत की गयी है, जिसके अनुसार जनपद अमेठी में संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय केन्द्रों पर जे०ई०ई०, नीट हेतु कक्षा 11 व 12 में अध्ययनरत अथवा उत्तीर्ण विज्ञान वर्ग के छात्र पात्र होगें एवं सिविल सेवा एवं पी०सी०एस० की परीक्षा के परीक्षण हेतु स्नातक अन्तिम वर्ष के छात्र अथवा स्नातक उत्तीर्ण छात्र अर्ह होगें तथा एन०डी०ए०, सी०डी०एस०, क्लैट, बैंकिंग, उ०प्र० अधीनस्थ चयन आयोग, टी०जी०टी० एवं पी०जी०टी० आदि परीक्षाओं के शैक्षिक अर्हताएं भी सम्बन्धित प्रतियोगी परीक्षा के अनुरूप होंगी। उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में निर्धारित तिथि के अनुसार सम्बन्धित कोर्स हेतु अभ्यर्थियों की आवश्यकतानुसार एक पात्रता परीक्षा अथवा चयन प्रक्रिया निर्धारित की जायेगी एवं प्रवेश परीक्षा तथा प्रक्रिया जिला स्तरीय समिति द्वारा निर्धारित की जायेगी तथा छात्रों का चयन प्रवेश परीक्षा अथवा मेरिट अथवा साक्षात्कार द्वारा किया जायेगा। इस क्रम में उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु मुख्यमंत्री अन्युदय योजनान्तर्गत निःशुल्क कोचिंग हेतु ऑफलाइन आवेदन पत्र जनपद स्तर एवं संचालित अभ्युदय कोचिंग केन्द्रों पर कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी अमेठी, समस्त विकास खण्ड पर सहायक विकास अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी से प्राप्त एवं जमा कर सकते है अथवा अभ्युदय पोर्टल पर ऑनलाइन abhyudayup.in के माध्यम से आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त योजना से सम्बन्धित हेतु कोर्स-को-आर्डिनेटर के मो0नं0-8737937948, पटल सहायक मुख्यमंत्री अभ्युदय के मो0नं0-9838439484 व कम्प्यूटर आपरेटर के मो0नं0-8528688054 पर सम्पर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त किया जा सकता है।
जिला ब्यूरो अमेठी शहर बानो के साथ

Post a Comment