पुस्तकालय अनावरण कार्यक्रम हुआ संपन्न
पुस्तकालय अनावरण कार्यक्रम हुआ संपन्न
छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखा उत्साह
महराजगंज जौनपुर
क्षेत्र के चंद्रावती लालमणि मिश्र इंटर कॉलेज नखतपुर सराय दुर्गादास के प्रांगण में स्वर्गीय अरविंद कुमार मिश्र राजन पुस्तकालय अनावरण कार्यक्रम हुआ संपन्न कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई मुख्य अतिथि श्याम राज सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य तथा विशिष्ट अतिथि राय अखिलेश सिंह प्रदेश अध्यक्ष व्यापार मंच नेता अपना दल को विद्यालय के संस्थापक वीरेंद्र कुमार मिश्रा एवं विद्यालय के अध्यापकों द्वारा माल्यार्पण कर सम्मानित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई वही विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक नृत्य और प्रेरक लघु नाटिकाएं प्रस्तुत की गई जहां छात्र-छात्राओं में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला वहीं आए हुए आगंतुक एवं क्षेत्रवासियों ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं की कला को देखकर खूब सराहा मुख्य आकर्षण में सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत रहा वहीं छात्राओं द्वारा लघु नाटिका बदलते रिश्ते एवं छात्रों द्वारा लघु नाटक नशा मुक्ति का भव्य मंचन किया गया वहीं बच्चों के हुनर को देखकर उपस्थित लोग प्रसन्न हुए एवं विद्यालय के कर्मचारियों की लगन को देखकर और बच्चों की कला को निखारने का जो तरीका था उसका सभी ने बखान कर उत्साहवर्धन किया मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने अपने उद्बोधन में विद्यालय का बखान करते हुए संस्थापक वीरेंद्र कुमार मिश्र प्राथमिक अध्यापक की खूब सराहना की इस मौके पर आरती मिश्रा विद्यालय की प्रबंधक ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया संरक्षक के रूप में अवध नारायण सिंह अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक एवं राम जी तिवारी अवकाश प्राप्त प्रवक्ता रहे वहीं शुभम काशी, सुचिता तिवारी, पुष्पा निषाद, रीना विश्वकर्मा, अंशु गौतम, विजयलक्ष्मी, मनीष गौतम, नीलम देवी, हवलदार सिंह, बृजेश गुप्ता, सौरभ मिश्रा, रुस्तम शाह तथा क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment