लखीमपुर खीरी में थाना सिंगाही के सुहेली बैराज के पानी में मिला अज्ञात शव, इलाके में फैली दहशत!
लखीमपुर खीरी में थाना सिंगाही के सुहेली बैराज के पानी में मिला अज्ञात शव, इलाके में फैली दहशत!
श्री न्यूज 24 अदिति न्यूज मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी से
लखीमपुर खीरी (सिंगाही): थाना सिंगाही क्षेत्र से इस वक्त एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। सुहेली बैराज के पास पानी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
क्या है पूरा मामला?
बीती रात करीब 9:30बजे, जब चारों तरफ सन्नाटा पसरा था, सुहेली बैराज के उत्तर दिशा में सड़क किनारे पानी में एक लाश तैरती देखी गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन पुलिस को सूचना दी गई।
आधी रात को पुलिस और वन विभाग का एक्शन:
खबर मिलते ही मझगई थाना प्रभारी और सिंगाही थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँच गए। चूंकि इलाका जंगल से सटा है, इसलिए मझगई रेंज की वन विभाग टीम भी मौके पर मुस्तैद रही। टॉर्च की रोशनी में घंटों की मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया।
हत्या या हादसा? सस्पेंस बरकरार:
शव किसका है और यहाँ कैसे पहुँचा? क्या यह कोई हादसा है या फिर किसी ने हत्या कर शव को बैराज में ठिकाने लगाया है? इन सवालों ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। पुलिस ने फिलहाल शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर पीएम हाउस भेज दिया है।
पुलिस अब आसपास के इलाकों में लापता लोगों की सूची खंगाल रही है ताकि मृतक की शिनाख्त हो सके। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है


Post a Comment