गौरीगंज में HP गैस एजेंसी पर सिलेंडर के लिए उमड़ी भीड़!
गौरीगंज में HP गैस एजेंसी पर सिलेंडर के लिए उमड़ी भीड़!
भीषण गर्मी में घंटों लाइन में खड़े रहे उपभोक्ता,अव्यवस्था से बढ़ी परेशानी
गौरीगंज (अमेठी)।
गौरीगंज थाना क्षेत्र स्थित HP गैस एजेंसी पर मंगलवार को गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही एजेंसी के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। भीषण गर्मी के बावजूद लोग घंटों लाइन में खड़े रहे, लेकिन कई उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल सका।भीड़ बढ़ने के कारण एजेंसी परिसर में कई बार धक्का-मुक्की और कहासुनी की स्थिति भी बन गई। उपभोक्ताओं का आरोप है कि मोबाइल नंबर फीड न होने के कारण बुकिंग प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है, जिससे उन्हें सिलेंडर मिलने में दिक्कत हो रही है।कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि वे सुबह से एजेंसी पहुंचे थे, लेकिन कार्यालय बंद मिला। घंटों इंतजार के बाद भी उनका नंबर दर्ज नहीं हो सका। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती गई।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले में 8000 से अधिक गैस सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है। उनका कहना है कि एक-दो एजेंसियों को छोड़कर अधिकांश स्थानों पर स्थिति सामान्य है। हालांकि मांग अधिक होने के कारण कुछ जगहों पर आपूर्ति प्रभावित हुई है। प्रशासन ने जल्द व्यवस्था सामान्य होने का भरोसा दिलाया है।गौरतलब है कि प्रदेश के कई जिलों में पिछले कुछ सप्ताह से HP गैस सिलेंडरों की किल्लत बनी हुई है। मांग बढ़ने और आपूर्ति प्रभावित होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शादी-विवाह के सीजन में स्थिति और गंभीर हो गई है।फिलहाल गौरीगंज एजेंसी पर सप्लाई इंस्पेक्टर मौके पर मौजूद रहे, लेकिन देर शाम तक सिलेंडरों की नई खेप नहीं पहुंच सकी थी।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

Post a Comment