ग्रामीण बैंक में कैश खत्म, ग्राहकों का हंगामा
ग्रामीण बैंक में कैश खत्म, ग्राहकों का हंगामा
कैशियर के व्यवहार से भी नाराजगी, सुधार न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी
तिलोई,अमेठी
तहसील तिलोई के शाहमऊ स्थित ग्रामीण बैंक शाखा में कैश की किल्लत से ग्राहकों में भारी नाराजगी है। कई दिनों से बैंक में पर्याप्त नकदी न होने के कारण लोगों को अपने ही खाते से पैसा निकालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परेशान ग्राहक घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं।ग्राहकों का आरोप है कि बैंक में लगातार कैश की कमी बनी हुई है। पैसा निकालने पहुंचने पर कर्मचारियों की ओर से कैश खत्म होने की बात कहकर वापस कर दिया जाता है। इससे ग्रामीणों के जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं।इस बीच बैंक के कैशियर अंशुल के व्यवहार को लेकर भी लोगों में नाराजगी है। ग्राहकों का कहना है कि पूछताछ करने पर उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता और कर्मचारियों का व्यवहार भी ठीक नहीं रहता।
एक ग्राहक ने बताया कि घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद जब कैश नहीं मिलने की वजह पूछी जाती है तो कर्मचारियों का रवैया बेहद रूखा रहता है। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।ग्रामीणों ने बैंक अधिकारियों से शाखा में नियमित कैश उपलब्ध कराने और कर्मचारियों को ग्राहकों से शालीन व्यवहार करने के निर्देश देने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो बैंक के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

Post a Comment