अमेठी में संदिग्ध आधार सेवा केंद्र पर मनमानी, Shreetron व CSC से जुड़े होने का दावा; 1947 पर शिकायत दर्ज
अमेठी में संदिग्ध आधार सेवा केंद्र पर मनमानी, Shreetron व CSC से जुड़े होने का दावा; 1947 पर शिकायत दर्ज
तिलोई, अमेठी
जनपद अमेठी के तहसील तिलोई क्षेत्र अंतर्गत राजा फतेहपुर (थाना इन्हौना) में संचालित एक कथित आधार सेवा केंद्र पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। केंद्र संचालक स्वयं को Shreetron India Limited एवं CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) से जुड़ा बताकर आधार अपडेट का कार्य कर रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार, केंद्र पर आधार अपडेट एवं फोटो अपडेट के नाम पर ग्राहकों से मनमानी शुल्क वसूला जा रहा है। शिकायतकर्ता महरूफ खान (पत्रकार) ने आरोप लगाया कि उनसे फोटो अपडेट के नाम पर ₹200 गूगल पे के माध्यम से वसूले गए। जबकि निर्धारित शुल्क इससे काफी कम है।इसके अलावा, आरोप है कि कार्य पूर्ण होने के बाद भी किसी प्रकार की आधिकारिक रसीद नहीं दी जाती, जिससे प्रक्रिया की वैधता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि केंद्र पर न तो कोई स्पष्ट रजिस्ट्रेशन नंबर प्रदर्शित है और न ही अधिकृत पहचान से जुड़ी जानकारी, इसके बावजूद संचालक सरकारी संस्था से जुड़े होने का दावा कर रहा है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायतकर्ता द्वारा की हेल्पलाइन 1947 पर शिकायत दर्ज कराई गई है और केंद्र की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।जानकारों के अनुसार, आधार से जुड़े किसी भी अपडेट कार्य के बाद लाभार्थी को नामांकन/अपडेट की पावती स्लिप देना अनिवार्य होता है। बिना पावती के किया गया कार्य नियमों के विरुद्ध माना जाता है।
स्थानीय प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को इस प्रकार की अनियमितताओं से राहत मिल सके।घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश एवं चर्चा का माहौल बना हुआ है।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद को साथ

Post a Comment