Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

नेपाल बॉर्डर पर सम्पूर्णानगर खीरी पुलिस का बड़ा ऑपरेशन गाजियाबाद एटीएम लूटकांड के दो ₹1-1 लाख के इनामी बदमाश सम्पूर्णानगर पुलिस के हत्थे चढ़े

नेपाल बॉर्डर पर सम्पूर्णानगर खीरी पुलिस का बड़ा ऑपरेशन गाजियाबाद एटीएम लूटकांड के दो ₹1-1 लाख के इनामी बदमाश सम्पूर्णानगर पुलिस के हत्थे चढ़े



खीरी जनपद की सम्पूर्णानगर पुलिस ने एक बेहद सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए गाजियाबाद एटीएम वैन लूटकांड में फरार चल रहे दो शातिर इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों अपराधियों पर गाजियाबाद पुलिस द्वारा एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

नेपाल सीमा पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने गोविंद नगर चौराहे के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे दो युवकों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस, नकदी और मोबाइल फोन बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने 6 मई 2026 को गाजियाबाद में एटीएम कैश वैन से करीब 25 लाख रुपये की लूट की थी। घटना के बाद दोनों नेपाल फरार हो गए थे और वहां रकम खर्च करने के बाद बची नकदी लेकर भारत लौट रहे थे। इसी दौरान सम्पूर्णानगर पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुहैल पुत्र हाजी तोसीन निवासी विजयनगर गाजियाबाद तथा फिरोज पुत्र बलील अहमद निवासी प्रताप विहार गाजियाबाद के रूप में हुई है। दोनों आरोपी गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट में दर्ज एटीएम वैन लूटकांड में वांछित थे और उनकी तलाश कई दिनों से की जा रही थी।

 पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद किया:

 02 अवैध देशी तमंचे 12 बोर

 05 जिंदा कारतूस

 ₹1,02,400 नकद

 नेपाली सिम लगा मोबाइल फोन

 मोबाइल खरीद की रसीद

सम्पूर्णानगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।


 इस सराहनीय कार्रवाई में थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में खजुरिया चौकी के दीवान पुष्पेंद्र सिंह की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस बड़ी सफलता से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं क्षेत्रीय जनता ने पुलिस टीम की जमकर सराहना की है।


 *श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़ से UP हेड मनोज प्रजापति की खास रिपोर्ट*

कोई टिप्पणी नहीं