भंडारों एवं जयकारों से भक्तिमय दिखा चौथा बड़ा मंगल --
भंडारों एवं जयकारों से भक्तिमय दिखा चौथा बड़ा मंगल --
श्री न्यूज़ 24/ अदिति न्यूज़
राजू सिंह
पलिया कलां खीरी।
ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगलवार को नगर के चहुओर होने वाले भंडारे एवं मंदिरों मे सुवह से ही गूंज रहे श्रीराम हनुमत भजन से माहौल भक्तिमय रहा।
जिसमे मेला रोड स्थित गौरव फैंसी वालों के यहाँ इडली संभर के साथ लस्सी का भंडारा स्टेशन चौराहे पर डॉक्टर सक्सेना के यहा पूरी सब्जी का भंडारा मौनी बाबा पर पूरी सब्जी बाई पास सूर्या बैटरी के यहाँ पूरी सब्जी शरबत के साथ नगर पालिका परिषद परिवार के सौजन्य से अग्रसेन पार्क मे विशाल भंडारे का आयोजन अंकुर सिंह, विजेंद्र लोधी, ज्योति वर्मा,नीरज वर्मा,शोभा शुक्ला, ईओ विजय बहादुर ,पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता, वरुण गुप्ता की मौजूदगी मे संपन्न हुआ।इसी के साथ नगर के स्टेशन रोड स्थित भाजपा नेता सुनील गुप्ता के प्रतिष्ठान मां वैष्णो किराना स्टोर के प्रांगड़ मे प्रमुख व्यापारी व समाजसेवी राकेश गर्ग पप्पी भईया के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में प्रसाद वितरण से पूर्व सभी भक्तजनों ने पुराना बाजार स्थित प्राचीन श्री हनुमान मठिया मंदिर पर विधि विधान से पूजन अर्चन कर पूड़ी मटर पनीर की सब्जी चावल,और रूह अफ़्जा कोल्ड ड्रिंक आदि प्रसाद का भोग लगाने के उपरांत भंडारा प्रारंभ कराया। जिसमें हजारों भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में मुख्य रूप से जिला उद्योग व्यापार मण्डल के जिला महामंत्री अमित महाजन, प्रमुख व्यापारी राकेश गर्ग पप्पी भईया गोकुल धाम वाले, सुनील गुप्ता, संदीप कोहली,वर्षा गर्ग, मोना मल्होत्रा, पूनम गुप्ता,प्राची गर्ग, पिंकी गर्ग, सीमा महाजन, श्रुति गर्ग, नितिन गर्ग, दिव्यांश अग्रवाल, अंकुर गोयल, रमेश चंद्र गर्ग उर्फ घम्मू, राजेश गर्ग, सचिन गुप्ता, शेरा वर्मा,गोविंद वर्मा, निखिल वर्मा,अमित गुप्ता कारीगर समस्त स्टाफ कमलेश कुमार, अमन गुप्ता, मनीष गर्ग वारदाना वाले, इमरान अली, उत्तम शाह, दिनेश गर्ग, इरफान लल्ला ईंट वाले, संजय राठौर, संजय गुप्ता, सम्मी गुप्ता सभासद,आदि ने सेवा की। इनके अतिरिक्त अनेकों गणमान्य नागरिक व व्यापारीगण उपस्थित रहे वही दूसरी तरफ हजारों भक्तजनों ने भंडारे में पधारकर प्रसाद ग्रहण किया।
इसके अतिरिक्त पलिया तहसील परिसर में भी ठंडे शरबत का प्याऊ पलिया तहसील के अधिवक्ताओं के द्वारा लगवाया गया जिसमें प्रमुख रूप से राजीव शुक्ला एडवोकेट, सुनील शुक्ला, बार एसोसियेशन अध्यक्ष अफसर अली, महामंत्री सतीश सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज राठौर, पूर्व महामंत्री अमित महाजन एडवोकेट, संजय कुमार, हृदय नारायण मौर्य, शारदा प्रसाद राना, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप मेनरो, सुरेश कुमार ओझा, मधुसूदन तिवारी,श्रीश द्विवेदी,अशर्फीलाल शर्मा, जे पी त्रिपाठी, सुनील शुक्ला, शैलेंद्र कुमार सिंह, रमाशंकर पांडे, आयुष वाजपेई, संजीव शुक्ला आदि अनेकों अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Post a Comment