Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

डॉ. मोहम्मद हसन नॉकआउट टूर्नामेंट: अनिकेत के 'पंजे' से पस्त हुई बम्हनपुर, नौशाद 11 ने 6 विकेट से रौंदकर सेमीफाइनल में मारी एंट्री

डॉ. मोहम्मद हसन नॉकआउट टूर्नामेंट: अनिकेत के 'पंजे' से पस्त हुई बम्हनपुर, नौशाद 11 ने 6 विकेट से रौंदकर सेमीफाइनल में मारी एंट्री



 श्री न्यूज 24/ अदिति न्यूज मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी से 


5.3 ओवर में ही खत्म हुआ मैच, शनिवार को पलिया से होगी टक्कर


लखीमपुर खीरी के तहसील निघासन के ग्राम पंचायत खैहरना के लोध पुरवा में चल रहे डॉ. मोहम्मद हसन नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए चौथे और आखिरी क्वार्टर फाइनल में नौशाद 11 ने बम्हनपुर को 6 विकेट से धूल चटा दी। इस धमाकेदार जीत के साथ नौशाद 11 ने सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया।  


अनिकेत की आग उगलती गेंदों के आगे ढेर हुई बम्हनपुर 

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी बम्हनपुर की टीम नौशाद 11 की घातक बॉलिंग के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। पूरी टीम 12 ओवर में सिर्फ 72 रन पर सिमट गई। सचिन ने जरूर 32 रन की जुझारू पारी खेली, पुष्पेंद्र ने 12 रन बनाए, लेकिन कप्तान अनुज जायसवाल और सत्यम खाता भी नहीं खोल सके। इरफान और अनिल चौधरी 7-7 रन बनाकर आउट हुए।  


मैच के हीरो बने अनिकेत: 7 रन देकर झटके 5 विकेट

नौशाद 11 के लिए अनिकेत ने कहर बरपा दिया  उन्होंने 3 ओवर में सिर्फ 7 रन देकर 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। रंजीत और राजा को 2-2 विकेट मिले, दिनेश ने 1 विकेट चटकाया। अनिकेत की स्विंग के आगे बम्हनपुर का कोई बल्लेबाज टिक नहीं सका।  


5.3 ओवर में ही खत्म कर दिया मैच

73 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी नौशाद 11 ने महज 5.3 ओवर में 4 विकेट खोकर मैच जीत लिया। बम्हनपुर के फरमान ने 2 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लिए, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके।  


अनिकेत बने 'मैन ऑफ द मैच'  

घातक गेंदबाजी के साथ 4 रन बनाने वाले अनिकेत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उनकी परफॉर्मेंस देखकर मैदान में मौजूद दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।  


शनिवार को पलिया से होगी सेमीफाइनल की जंग  

अब टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल शनिवार दोपहर 2 बजे से पलिया और नौशाद 11 के बीच खेला जाएगा। मुकाबला कांटे का होने की उम्मीद है।  


ये रहे मैच के सूत्रधार

मैच में अंपायरिंग निसार अहमद व डॉ. जुबैर ने की। स्कोरिंग की जिम्मेदारी जावेद मंसूरी ने संभाली। कमेंट्री बॉक्स में विवेक सक्सेना व मोईद राजा ने रोमांच भर दिया। इस दौरान आयोजक अफजल हुसैन, इमरान हुसैन, हिदायत अली, अतीक समेत बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं