लखीमपुर खीरी के कोतवाली निघासन में दलित नाबालिग से दरिंदगी का आरोपी सलमान गिरफ्तार, 11 मई से था फरार
लखीमपुर खीरी के कोतवाली निघासन में दलित नाबालिग से दरिंदगी का आरोपी सलमान गिरफ्तार, 11 मई से था फरार
श्री न्यूज 24/अदिति न्यूज मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी से
पॉक्सो-SC/ST एक्ट में केस, कोतवाल अवध राज सिंह सेंगर की टीम ने दबोचा पुलिस का एक्शन बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे'
लखीमपुर खीरी। निघासन कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग दलित किशोरी से रेप के सनसनीखेज मामले में फरार चल रहा आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। 11 मई से फरार चल रहे दरिंदे सलमान को पुलिस ने शुक्रवार को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
क्या है पूरा मामला?
कोतवाली निघासन में मु0अ0सं0 162/2026 के तहत धारा 64(2)M BNS, 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट व 3(2)5 SC/ST ACT में केस दर्ज था। आरोप है कि ग्राम मदनापुर निवासी सलमान पुत्र साबान ने नाबालिग दलित किशोरी के साथ दरिंदगी की थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं।
कोतवाल की टीम का 'ऑपरेशन क्लीन'
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक *अवध राज सिंह सेंगर* के नेतृत्व में गठित टीम ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में कौन-कौन?
इस कार्रवाई में निरीक्षक *संजय कुमार*, उ0नि0 *लोकनाथ गुप्ता* और हे0का0 *हरिकेश सिंह* शामिल रहे। पुलिस टीम की इस कामयाबी पर अफसरों ने पीठ थपथपाई है।
कोतवाल की दो टूक
कोतवाल अवध राज सिंह सेंगर ने साफ कहा, "महिला और बच्चियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। नाबालिग दलित बेटी से दरिंदगी करने वाले को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आरोपी को जेल भेज दिया गया है, आगे कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।"

Post a Comment