Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

11 हजार केवी लाइन का तार टूटकर गिरा, गर्भवती गाय की मौत

 11 हजार केवी लाइन का तार टूटकर गिरा, गर्भवती गाय की मौत




ग्रामीणों में आक्रोश, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

 अमेठी । थाना संग्रामपुर क्षेत्र अंतर्गत सरैया पसियान मजरे सरैया कनू में गुरुवार को बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया। गांव के बीच से गुजर रही 11 हजार केवी हाईटेंशन लाइन का जर्जर तार अचानक टूटकर एक गर्भवती गाय पर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।पीड़ित पशुपालक किसान सुभाष सरोज ने बताया कि गांव में काफी समय से हाईटेंशन लाइन के तार जर्जर हालत में हैं। कई स्थानों पर तारों को जोड़कर बिजली आपूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इसकी जानकारी देकर तार बदलवाने की मांग की थी, लेकिन विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।किसान ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में कार्यरत प्रदीप नामक दिहाड़ी कर्मचारी को भी समस्या से अवगत कराया गया था, इसके बावजूद विभाग की ओर से लापरवाही बरती गई। उन्होंने कहा कि विभागीय उदासीनता के कारण उनकी गर्भवती गाय की जान चली गई।घटना की सूचना मिलते ही प्रधान प्रतिनिधि बसन्त लाल वर्मा, श्रीकांत, बुद्धू समेत कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा पीड़ित किसान को उचित मुआवजा देने की मांग की है।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं