Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

सम्पूर्णानगर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार 19.60 ग्राम स्मैक के साथ शातिर युवक गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल भी बरामद

 सम्पूर्णानगर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार 19.60 ग्राम स्मैक के साथ शातिर युवक गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल भी बरामद



श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़ से UP हेड मनोज प्रजापति की खास रिपोर्ट


सम्पूर्णानगर-खीरी। जनपद खीरी में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सम्पूर्णानगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 19.60 ग्राम अवैध स्मैक (ब्राउन शुगर) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।


पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पलिया के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सम्पूर्णानगर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कमलापुरी पुलिया से खजुरिया मार्ग की ओर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ग्राम बसही निवासी नूर मोहम्मद उर्फ बादशाह पुत्र महबूब शाह को संदिग्ध हालत में रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 19.60 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से प्लेटिना मोटरसाइकिल संख्या UP31CP5363, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, नेपाली मुद्रा 890 रुपये तथा भारतीय मुद्रा 2110 रुपये भी बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना सम्पूर्णानगर में मुकदमा संख्या 78/2026 धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं।इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक किरनपाल सिंह, उपनिरीक्षक राजकुमार, हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल अनुज मिश्रा समेत थाना सम्पूर्णानगर पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है और आने वाले दिनों में ऐसे कारोबारियों पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं