Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

संदिग्ध परिस्थितियों में 12 वर्षीय बच्चे की मौत, पड़ोसी के घर मिला शव

संदिग्ध परिस्थितियों में 12 वर्षीय बच्चे की मौत, पड़ोसी के घर मिला शव


श्री न्यूज़ 24 से अमेठी जिला ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से संतराम शुक्ला

जिलाअमेठी के शुक्ल बाजार थाना क्षेत्र स्थित अब्दुल्ला बाहरपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 12 वर्षीय बच्चे की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। बच्चे का शव पड़ोसी के घर मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बच्चे की हत्या किए जाने की आशंका जताई है, जिसके बाद पुलिस मामले की गहन जांच-पड़ताल में जुट गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। वहीं घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।

कोई टिप्पणी नहीं