Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को दबोचा

अमेठी पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को दबोचा



शातिरों के कब्जे से दो तमंचा कारतूस,सोलर पैनल बैट्री व घंटा बरामद


बदमाशों ने जुर्म कुबूला, विधिक कार्रवाई में जुटी पुलिस


अमेठी एसपी सरवणन टी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत थाना पीपरपुर पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों शैलेंद्र उर्फ सचिन यादव, आर्यन प्रताप निवासी भीमी व शिव प्रताप सिंह व भोला सिंह निवासी इस्माइलपुर को गिरफ्तार किया है।


अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने दो तमंचा व चार जिन्दा कारतूस, चोरी के 04 सोलर पैनल, 02 बड़ी बैटरी, 01 घरेलू सिलेण्डर व 01पीतल का घण्टा सहित बिना कागज की बाइक बरामद किया है।


पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बरामद 04 सोलर पैनल प्लेट के बारे में बताया कि उन लोगों ने सोलर पैनल सवनगी नदी के पास किरन सिंह के ट्यूबबैल से चोरी किया था,व बरामद 02 बैटरी व 01 घरेलू सिलेण्डर व 01 पीतल का घण्टा कम्पोजिट विद्यालय लहना से चोरी किया है। उक्त चोरियों के संबंध में थाना पीपरपुर पुलिस सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।


मोटरसाइकिल के कागजात मांगने पर दिखा न सके ।  गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।पकड़े गये शातिरों पर पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज है।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं